सपा कार्यकर्ताओं ने जलाया पं धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का पोस्टर, जमकर की नारेबाजी

जमानियां (गाजीपुर)। बागेश्वर धाम के विख्यात कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा विगत दिनों भगवान श्री कृष्ण को लेकर कथित रूप से दिए गए विवादित वक्तव्य को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है, इसे लेकर स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तहसील मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पोस्टर जलाया और जमकर नारेबाजी की।

फोटो : कथावाचक पं धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता

भगवान श्री कृष्ण को लेकर दिए गए विवादित वक्तव्य का विरोध करते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से ‘धर्म का धंधा बंद करो’, ‘भगवान को बांटना बंद करो’ आदि प्रकार के विरोधी नारे लगाए और कहा कि धीरेन्द्र शास्त्री ने भगवान को बांटने का काम किया है जो सनातन धर्म के विरुद्ध है। समाजवादी पार्टी सनातन धर्म के विरुद्ध इस प्रकार का कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

उक्त मौके पर जमानियां सपा विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह, विजय यादव, रजनीकांत यादव, रिशु सिंह यादव, रजनीश यादव, अम्बरीश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *