जिला मंत्री बनने पर अनिल कुमार गुप्ता का स्वागत, जयप्रकाश गुप्ता ने माला पहनाकर दी बधाई

गाजीपुर । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा, गाजीपुर में जिला मंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर अनिल कुमार गुप्ता का नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने अपने कार्यालय में गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त जिला मंत्री को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

स्वागत समारोह के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने अनिल कुमार गुप्ता को फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

इस अवसर पर अनिल कुमार गुप्ता ने स्वागत एवं सम्मान के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने तथा पिछड़े वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष पाण्डेय, बूथ अध्यक्ष गणेश निषाद, भाजपा आईटी विभाग के विधानसभा संयोजक संजीत यादव, विजयशंकर राय और असीम खान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने अनिल कुमार गुप्ता को नई जिम्मेदारी की बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *