80 पाउच देशी शराब के साथ बिहार का युवक गिरफ्तार

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार चौकी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक युवक को 80 पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बरुईन स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास नहर की पटरी से एक युवक अवैध देशी शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से ब्लू लाइम ब्रांड की 200 एमएल के 80 पाउच देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने अपना नाम संदीप कुमार (20) पुत्र शंभू राम, निवासी केशोपुर, थाना मोहनिया, जिला कैमूर (भभुआ) बिहार बताया। जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *