संभावित बाढ़ को लेकर एसडीएम ने सब्बलपुर गांव का किया निरीक्षण

जमानियां (गाजीपुर)। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए स्थानीय तहसील प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में गुरुवार को उपजिलाधिकारी निधि ने बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लेते हुए ग्राम सब्बलपुर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने गांव में गंगा के बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न संभावित परिस्थितियों की जानकारी ली और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसडीएम निधि ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जलस्तर में वृद्धि की स्थिति में ग्रामीणों को समय से आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा राहत एवं बचाव कार्यों के लिए जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को सतर्क रहने और किसी भी परेशानी की स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना देने की अपील की गई।

प्रशासन द्वारा गंगा के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर प्रभावित लोगों को समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *