जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कस्बा बाजार स्थित एक मैरेज लॉन में शुक्रवार को कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान का आयोजन कर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद मौर्य और नगर अध्यक्ष जीशान जलाली के नेतृत्व में आहूत की गई।
इस दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय पर्यवेक्षक पूनम पासवान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी है, पार्टी द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाना होगा।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पार्टी के जिलाध्यक्ष पद के नव सृजन के लिए कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनके विचारों को जानना है। जिससे कि पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं का फीडबैक दिया जा सके। जिसपर बारी बारी से कार्यकर्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किये। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में आगे आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील राम, वरिष्ठ नेता डॉ. जनक कुशवाहा, रविकांत राय, संदीप विश्वकर्मा, कुंदन खरवार, विनोद कुमार सिंह, मनोज कुशवाहा, मोहम्मद यूसुफ बशर, विद्यासागर, केशनाथ कुशवाहा, खुर्शीद सिद्दीकी, जीशान जलाली, हरिओम यादव, नसीम अख्तर, शशिकांत श्रीवास्तव, प्रमोद कुशवाहा,कामता, संजीव शर्मा, मक्खन वर्मा, कमला यादव, मंजुर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद मौर्य व संचालन श्याम नारायण कुशवाहा ने किया।








