सीओ को पत्रक सौंप टिसौरा प्रधान पुत्र के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

जमानियां (गाजीपुर)। टिसौरा गांव के प्रधान पुत्र विश्वकर्मा राम की हत्या सहित दलितों के अन्य मामलों में न्याय की मांग को लेकर बुधवार को भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार को ज्ञापन सौंपा।

भीम आर्मी पार्टी के जिलाध्यक्ष आषुतोष कुमार वंदन ने सीओ अनिल कुमार को पत्रक देकर बताया कि टिसौरा ग्राम प्रधान बिंदु देवी के पुत्र विश्वकर्मा राम की हत्या कर शव को नहर किनारे फेंक दिया गया था। विगत कुछ दिनों में दलितों के साथ मारपीट एवं हत्या जैसा जघन्य अपराध हो रहा है।

आलमगंज निवासी संदीप उर्फ गोलू को कमरे में बंद करके पिटाई की गई जिससे आहत होकर आत्महत्या कर लिया टिसौरा गांव में दलित (चमार) जाति प्रधान प्रतिनिधि विश्वकर्मा राम की धारदार हथियार से जघन्य हत्या हुई । उक्त प्रकरणों में पुलिस की कार्यवाही संतोषजनक नहीं है। जिससे क्षेत्र के कमजोर एवं दलित वर्ग के लोगों में भारी असंतोष है।

मांग किया कि जल्द से जल्द इन मामलो में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी कर उचित कार्यवाही करें। ताकि जनता का न्याय में विश्वास हो सकें। अन्यथा की स्थिति में आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी आन्दोलन करने के लिएबाध्य होगी।

इस मौके पर वीरेंद्र भारती, अनीश कुमार, पिंटू भारती, रमेश कुमार, कमलेश कुमार, संजय कुमार, रामु राम, उपेंद्र भारती सहित अन्य लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *