जमानियां (गाज़ीपुर)। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ज़िला स्तरीय इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2025 में एस.एस. देव पब्लिक स्कूल हेतिमपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम किया है।
प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 17 नवंबर तक श्री धनेश्वर इंटरनेशनल स्कूल, गाज़ीपुर में किया गया। स्कूल की खो-खो ब्वॉयज टीम ने फाइनल मुकाबले में शाहफैज पब्लिक स्कूल को हराकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि गर्ल्स टीम ने उत्कृष्ट खेल के दम पर रजत पदक हासिल किया। जीत के बाद विद्यालय प्रबंधन ने टीम के कोच सानू और खिलाड़ियों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।

विद्यालय प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों का प्रदर्शन स्कूल की मेहनत, अनुशासन और टीम वर्क का परिणाम है। प्रधानाचार्या सुनीता कुशवाहा ने कहा कि यह सफलता छात्रों की लगन और नियमित अभ्यास का प्रतिफल है। उम्मीद है कि आने वाले समय में विद्यालय के बच्चे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

बच्चों की जीत पर टीम के कोच सानू ने कहा कि बच्चों की कड़ी मेहनत और अनुशासन ही इस गोल्डन जीत की असली कुंजी है। उक्त कार्यक्रम में प्रधानाचार्या सुनीता कुशवाहा, सहसंयोजक डॉ. देवेंद्र वर्मा, शगुफ्ता रहमान सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।










