इंजन में तकनीकी खराबी के कारण डेढ़ घंटे खड़ी रही विभूति एक्सप्रेस

जमानियां (गाजीपुर)। पटना – पीडीडीयू रेल खंड पर शुक्रवार को हावड़ा से रामबाग को जाने वाली अप 12333 विभूति एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी से ट्रेन डेढ़ घँटा स्टेशन से आगे खड़ी रही।हालांकि इस दौरान अप लूप लाइन से ट्रेनों को आगे की ओर बढ़ाया गया इससे परिचालन पर कोई खासअसर नहीं पड़ा।

हावड़ा से रामबाग को जाने वाली विभूति एक्सप्रेस शुक्रवार की सुबह 10 बज कर 1 मिनट पर स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर पहुंची और 2 मिनट के ठहराव के बाद ग्रीन सिग्नल होने पर 10 बज कर 3 मिनट पर खुल कर जाने लगी। ट्रेन अभी कुछ ही मीटर दूर गया था कि अचानक तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन रुक गई।

इंजन में खराबी होने की खबर लगते ही ट्रेन में बैठे रेल यात्री भी परेशान हो गए। ट्रेन के पायलट काफी प्रयास से पुनः इंजन चालू हुआ तो ट्रेन को आगे बढ़ाया। इसके बाद दो स्पेशल व एक एक्सपेस ट्रेन को अप लूप लाइन से आगे बढ़ाया गया। इसके बाद विभूति 11 बज कर 38 मिनट पर खुल कर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई।

दिलदारनगर सेक्शन के यातायात निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि विभूति एक्सप्रेस के इंजन में खराबी के कारण डेढ़ घँटा खड़ी रही। इससे परिचालन पर कोइ खास असर नहीं पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *