एसपी के निर्देश पर दर्ज हुआ चोरी का मुकदमा

जमानियां (गाजीपुर)। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मथारा गांव निवासिनी तारा देवी पत्नी इन्द्रदेव बनवासी का 25 दिन बाद धन्नी वनवासी व शंकर के खिलाफ केस दर्ज हुआ।

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर बताया कि परिवार के सदस्य बीते 5 मई 2025 को पंजाब प्रांत में धान की रोपनी करने के लिये चली गयी थी। एक सितंबर को जब अपने घर वापस पहुंची तो देखा कि घर का दरवाजा खुला है। जब घर के अंदर जा कर देखा तो सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा है और बक्से का ताला तोड़कर सोने का मंगलसूत्र, झुमका, चांदी का पैजनी, 72 हजार रुपया, गहना व अनाज चुरा ले गया।

उसी समय अगल बगल व ग्राम प्रधान को बुलाकर दिखाया और पता लगायी तो पता चला कि गांव के ही दो लोग ने चुराया है। कोतवाली में दोनों के खिलाफ तहरीर दिया। आरोपी कोतवाली आये और ग्राम प्रधान ने दबाव बना कर मुझसे सुलह समझौता करा दिए। जिस दिन आरोपी कोतवाली से घर वापस पहुंचा तो रात में मंगलसूत्र मेरे आंगन में फेंक दिये थे जो मुझे मिल गया है। बाकी का सामान व अनाज अब तक नहीं मिला। आरोपी मुझे, मेरे पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *