जमानियां (गाजीपुर)। एकल विद्यालय के पूर्वी उत्तर प्रदेश संभाग के भाग काशी अंचल के अंतर्गत दस दिवसीय आचार्या अभ्यास वर्ग कार्यक्रम का आयोजन बजरंग आईटीआई सभागार में शुरू हुआ।शुभारंभ भाग सचिव कुबेर नाथ पांडेय ने किया। जिसमें अलग अलग ग्राम सभाओं के आचार्यों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से एक शिक्षा बच्चों को और चार शिक्षा गांव वालो देने का काम किया जायेगा। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा, काशी भाग के अभियान प्रमुख सुशील, अभियान प्रमुख दुर्गेश यादव, गतिविधि प्रमुख सुमन वर्मा, प्रशिक्षण प्रमुख पिंकी, संच प्रमुख कंचन, सीमा, ज्योति, कलावती आदि बहनें मौजूद रही।










