जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर गांव निवासी सुरेंद्र बिंद ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर देकर जमीनी विवाद में विपक्षियों द्वारा लाठी डंडा से मारपीट कर घायल करने की तहरीर दिया है।
पीड़ित ने तहरीर देकर शुक्रवार की शाम 4 बजे बताया कि मेरे खेत से गुरुवार की शाम की शाम करीब सवा पांच बजे कुछ लोगों द्वारा जेसीबी लगाकर मिट्टी की खोदाई की जा रही थी। मौके पर पहुंचकर मिट्टी खोदने से मना किया तो विपक्षी लाठी डंडा व रॉड से लैश होकर मुझे मारने पीटने लगे। बीच बचाव में पहुंची पत्नी को भी मारपीट कर घायल कर दिए। इसे लेकर विपक्षियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कारवाई की मांग की गई है।










