जमानियां (गाजीपुर)। मंझरिया गांव में दबंगो द्वारा घर का ताला तोड़कर कब्जा करने के खिलाफ पीड़ित रामानंद गुप्ता अपने परिजनों के साथ गुरुवार की शाम 5:30 बजे न्याय के लिए तहसील मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान पर धरना पर बैठ गए। इसके साथ ही कोतवाली व एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया।
पीड़ित रामानंद गुप्ता का आरोप है कि गुरुवार की सुबह गांव के ही विपक्षी महिलाओं संग घर में जबरदस्ती ताला तोड़कर घुस गये और सामान तोड़ फोड़ दिए। विरोध करने पर हाथापाई करने लगे और पॉकेट से 6 हजार रुपये भी छिन लिया और दुकान का सामान नष्ट कर दिए। बताया कि इससे पूर्व भी 15 जून 2023 को विपक्षियों द्वारा किराना की दुकान में धावा बोलकर 75 हजार रुपए लूटने एवं पत्नी के ऊपर फावड़ा से हमला कर घायल कर देने की तहरीर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी को दिया था लेकिन इस मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी ने विपक्षियों के साथ मुझे भी शांति भंग में चालान कर दिया था।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मामला राजस्व विभाग का है पुलिस से कोई मतलब नहीं है। राजस्व विभाग के अधिकारी व न्यायलय द्वारा कोई आदेश आने के बाद ही पुलिस मकान खाली करा सकती है।










