अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हिंदू पीजी कॉलेज में हुआ योगाभ्यास का आयोजन

जमानियां (गाजीपुर)। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के प्रमुख जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यक्रम में सभी ने सामूहिक रूप से भुजंगासन, ताड़ासन, वज्रासन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम आदि योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया।

उक्त कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि सरकार और संगठन के निर्देशानुसार 15 जून से लगातार योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया था, जिसका समापन आज योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम के साथ किया गया।
उन्होंने कहा कि योग केवल एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन की संपूर्ण जीवनशैली है। यह तन, मन और आत्मा को संतुलित कर हमें शांति, शक्ति और ऊर्जा प्रदान करता है।

भाजपा जमानियां नगर मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा ने योग को स्वस्थ, तनावमुक्त और सक्रिय जीवन शैली की कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि मानसिक शांति की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

भाजपा मीडिया प्रभारी संजीत यादव ने कहा कि योग के माध्यम से हम न केवल स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं, बल्कि यह एक सशक्त और सामूहिक समाज के निर्माण की दिशा में भी सहायक है।

इस अवसर पर जमानिया तहसीलदार रामनारायण वर्मा, विकासखंड अधिकारी बृजेश अस्थाना, प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, राजीव अरुण सिंह, मोहन गुप्ता, डॉ. विजय श्याम पांडेय, एनएसएस के छात्र छात्राएं सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *