बलात्कार व पॉक्सो एक्ट का वांछित वारंटी हुआ गिरफ्तार

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने बलात्कार व पॉक्सो एक्ट के एक वांछित वारंटी को बुद्धवार की सुबह गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

उपनिरीक्षक राजकुमार यादव ने बताया कि मुसम्मी मन्नू उर्फ मोनू यादव उर्फ उमेश (40 वर्ष) पुत्र शिवमूरत यादव निवासी बघरी थाना जमानियां के खिलाफ स्थानीय थाना पर वर्ष 2016 में बलात्कार, पॉक्सो एक्ट व धमकी देने तथा 2020 में धमकी आदि देने के मामले में दर्ज मुकदमें ने न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।

जिसके क्रम बुद्धवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर ग्राम बघरी से न्यायालय द्वारा निर्गत वारण्ट के आधार पर वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *