हत्या के मामले में फरार वांछित आरोपित गिरफ्तार

जमानिया (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसे विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। कोतवाल राम सजन नागर ने बताया कि शुक्रवार को वह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में  वांछित आरोपी मिट्ठू यादव उर्फ अम्बरीश यादव (18) पुत्र घुमन यादव, निवासी ग्राम बरूईन को अभईपुर नहर तिराहे के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाल ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के बाद विधिक कार्रवाई के तहत उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *