जमानियां (गाज़ीपुर)। स्थानीय क्षेत्र हेतिमपुर स्थित एस एस देव पब्लिक स्कूल ने इस वर्ष सीबीएसई की इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 97 प्रतिशत सफलता दर तथा हाइस्कूल में शत प्रतिशत सफलता प्राप्त की है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में हर्ष का माहौल देखा गया।
विद्यालय की छात्रा वर्तिका ने इंटरमीडिएट में 94.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि साहित्य ने 91% अंकों के साथ दूसरा स्थान और रितेश यादव ने 87.4% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय के टॉपर लकी चंद मौर्या ने 95.4% अंक अर्जित किए, जबकि रिफत खान ने 95% और साल्वी जायसवाल ने 93.8% अंकों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री सुभाष चंद्र कुशवाहा ने छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सभी के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता कुशवाहा ने भी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक सफलता नहीं, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में कार्य करना है।
हाइस्कूल में अन्य उल्लेखनीय छात्र-छात्राएं इस प्रकार हैं:
रौशनी सिंह – 93.6%
सुफियान अंसारी – 92%
हिमांशु यादव – 91.4%
साक्षी शर्मा – 91.2%
अनुष्का तिवारी – 90.4%
अंजली – 90.2%
आँचल यादव – 90%
स्वाति सिंह – 87.2%
विकास मौर्या – 86.8%
कत्यानी राय – 86.2%
प्रियांशु सिंह – 86.2%
हादियाँ नियाजी – 85.6%
अभिलाषा कुमारी – 85.6%
राहुल प्रजापति – 85.2%
अंजली – 85.4%
आदित्य कुमार सिंह – 85%
इंटरमीडिएट में अन्य उल्लेखनीय छात्र-छात्राएं इस प्रकार हैं:
सोनू – 86.4%
विशाल – 83.4%
कुंदन – 83.21%
राजनंदिनी – 83.2%
रुद्रांश – 83%
आयुष वर्मा – 80.2%
प्रिंस मौर्य – 80%
दिव्या जायसवाल – 80%
संध्या – 80%
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को फूलमाला पहना कर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

