चर्चित उपनिरीक्षक ओमकार तिवारी के स्थानांतरण से लोगों में छाई मायूसी

भांवरकोल (गाजीपुर)। भांवरकोल थाना क्षेत्र के मच्छटी पुलिस चौकी के तेज तर्रार व व्यवहार कुशल चौकी प्रभारी ओमकार तिवारी का तबादला मरदह थाना क्षेत्र के मटेहू पुलिस चौकी के लिए कर दिया गया है। जिसकी खबर लगते ही क्षेत्रीय लोगों में मायूसी छा गयी।

बीते दिनों पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र अखिलेश चौरसिया के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जनपद के दर्जनों पुलिसकर्मियों का तबादला अन्यत्र थानों व चौकियों पर कर दिया है। जिसके क्रम में भांवरकोल थाना क्षेत्र के मच्छटी पुलिस चौकी के तेज तर्रार व व्यवहार कुशल चौकी प्रभारी ओमकार तिवारी का तबादला मरदह थाना क्षेत्र के मटेहू पुलिस चौकी के लिए कर दिया गया है। चर्चित व लोकप्रिय माने जाने वाले उपनिरीक्षक ओमकार तिवारी करीब 3 वर्ष 2 माह से मच्छटी पुलिस चौकी पर अपनी सेवा दे रहे थे। इस दौरान अपने व्यवहार कुशलता व शालीनता से भांवरकोल थाना क्षेत्र में आमजन के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की। यही कारण है कि ओमकार तिवारी के तबादले की खबर लगते ही भांवरकोल थाना क्षेत्र के आमजन के बीच मायूसी छा गई।

जहां जहां गए, अपने व्यवहार से लोगों के बीच हुए लोकप्रिय –

उपनिरीक्षक ओमकार तिवारी जनपद के जिन थानों या चौकी पर गए, वहां अपने शालीनता व व्यवहार की छाप छोड़ते गये। जिन्हें आज भी लोग याद करते हैं और उनकी सराहना करते नहीं थकते हैं। आमजन के साथ साथ अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के बीच भी वह काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने जनपद के जमानियां पुलिस चौकी, हुरमुजपुर हाल्ट चौकी, सेवराई पुलिस चौकी, बाराचवर व मच्छटी पुलिस चौकी क्षेत्र में लोगों के बीच अपनी बेहतर सेवा दे चुके हैं। जिसे लोग आज भी याद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *