जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने छात्राओं पर छींटाकशी करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
उपनिरीक्षक राजकुमार यादव ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि एनएच 24 स्थित एक स्कूल के पास एक युवक खड़ा होकर छात्राओं पर छींटाकशी कर रहा है। मौके पर पहुँच कर छात्राओं पर छींटाकशी कर रहे एक युवक को पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम सियाराम यादव (34 वर्ष) ग्राम मथारे थाना जमानियां बताया। जिसके खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।

