जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील परिसर स्थित ग्राम न्यायालय का सोमवार की सुबह 10:45 बजे जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र पांडेय ने औचक निरीक्षण किया। न्यायालय में पत्रवालियों के रख रखाव ,सुनवाई की नियममितता व कर्मचारियों की उपस्थिति का अवलोकन किया। न्यायिक कार्य की प्रगति पर संतोष जताया।
उन्होंने कहा कि ग्राम न्यायालय की कार्य प्रणाली संतुलित व व्यवस्थित है। वहीं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने जिला न्यायाधीश धर्मेंद्र पांडेय को पत्रक सौंप मांग किया कि पत्रावलियों के आदेशो का नकल लेने के लिए गाजीपुर में आवेदन करना पड़ता है। जिससे नकल प्राप्त करने में काफी विलंब होने से परेशानी हो रही है।वादकारियों की सुगमता व न्याय हेतु एक और न्यायालय कक्ष व न्यायाधिकारी की व्यवस्था सुनिश्चित कराना जाना आवश्यक है।
मांग किया कि ग्राम न्यायालय में नकल हेतु एक और न्यायालय कक्ष व न्यायाधिकारी की व्यवस्था की जाय। इस मौके पर ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश अमित कुमार, पेशकार सुजीत कुमार, स्टेनो दीपक सहित अन्य लोग रहे।










