जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुर का रहने वाला एक 12 वर्षीय छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की सूचना पर पुलिस छात्र की तलाश में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि तिवारीपुर निवासी कक्षा 9 का छात्र सूरज यादव पुत्र मोनू यादव शनिवार की दोपहर अपने बुआ का पुत्र रविकांत के साथ छात्रवृत्ति की धनराशि चेक कराने के लिए बेटाबर स्थित इलाहाबाद बैंक में गया था। साथ में गया रविकांत वापस घर लौट आया और परिजनों से बताया कि सूरज कुछ देर बाद घर लौटने के लिए कहा है।
सूरज जब देर शाम के बाद भी वापस घर नहीं लौटा। तब परिजन परेशान हो गए और उसकी तलाश में जुट गए और काफी खोजबीन के बाद जब वह नहीं मिला तब थक हार कर घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।










