जमानियां (गाजीपुर)। चैत्र माह के नवमी तिथि, रामनवमी पर्व, हिन्दू नव वर्ष व प्रभु श्रीराम के जन्म दिवस पर विश्व हिंदू परिषद जमानियां के तत्वावधान में रविवार की दोपहर श्री राम शोभायात्रा जुलूस का आयोजन किया गया।
श्री राम शोभा यात्रा की शुरुआत स्टेशन बाजार क्षेत्र के ग्राम लमुई स्थित श्री राम जानकी मंदिर से की गई। इससे पूर्व मंदिर में विधि विधान से पूजा पाठ किया गया। इसके बाद एकत्रित सैकड़ों लोगों के साथ रथ पर विराजमान श्री राम, लक्ष्मण व हनुमान के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के आगे और पीछे सैकड़ों युवा अपने हाथों में भगवा ध्वज और तलवार लेकर चलते रहे।
यह शोभा यात्रा चक्काबांध, कांशीराम आवास, बड़ेसर नहर, सब्जीमंडी, रामलीला मैदान होते हुए गांधी चौक पहुंचा। जहां सीताराम समिति गांधी चौक द्वारा शोभायात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराया। वहीं महिला श्रद्धालुओं ने रथ पर श्रीराम, लक्ष्मण व हनुमान के रूप में विराजमान बालकों के ऊपर पुष्प वर्षा की तथा उनका चंदन तिलक कर उनकी आरती उतारी। इस दौरान युवाओं ने गांधी चौक में बारी बारी से तलवार भांज कर करतब दिखाया।
डीजे पर बज रहे भक्ति गानों के बीच शोभायात्रा यात्रा में शामिल श्रद्धालु नाचते गाते व जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए बरुईन गांव स्थित काली मंदिर पर पहुँचे, जहां शोभायात्रा का समापन किया गया। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह अपने पुलिसकर्मियों के साथ शोभायात्रा के साथ साथ चलते रहे।
उक्त मौके पर राकेश कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, संतोष वर्मा, गुड्डू गुप्ता, गोविंद चौरसिया, अरुण जायसवाल, मनीष चौरसिया, सूरज गुप्ता, राजकुमार सिंह, सोहन सिंह, विनय सिंह बिट्टू, मनीष सिंह, अम्बरीष सिंह, दीपक सिंह, अमित सिंह, मुकेश सिंह, अरुण सिंह, अरविंद गुप्ता, आशीष, अभिषेक, सुमित, अजय, नीतीश जायसवाल, पंकज चौहान, रजत उर्फ बल्लू जायसवाल, आकाश चौहान, अमित गुप्ता सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।










