एसडीएम ने सीज किया चर्चित सिद्धार्थ नर्सिंग होम एंड पैरामेडिकल कालेज

जमानियां (गाजीपुर) स्थानीय  क्षेत्र के चर्चित सिद्धार्थ नर्सिंग होम एंड पैरामेडिकल कालेज पर प्रशासन की दोहरी मार पड़ी है, जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम निधि व सीओ अंकित तिवारी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नर्सिंग होम को अगले दो माह तक के लिए सीज कर दिया है। बता दें कि बीते 11/12 जुलाई की रात सब्बलपुर कला गांव निवासी अनिल कुमार की पत्नी वंदना की सिद्धार्थ नर्सिंग होम में ऑपरेशन द्वारा जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद हालत बिगड़ गई थी। आनन फानन में नर्सिंग होम प्रबंधन परिजनों को बिना बताए ही वन्दना को लेकर वाराणसी के एक अस्पताल पहुंचा जहां उसकी मौत हो गई। इस प्रकरण में जिला प्रशासन द्वारा गठित जांच टीम ने नर्सिंग होम के बिना वैध पंजीकरण संचालित होना पाया।

बता दें कि बीते 11/12 जुलाई की रात सब्बलपुर कला गांव निवासी अनिल कुमार की पत्नी वंदना की सिद्धार्थ नर्सिंग होम में ऑपरेशन द्वारा जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद हालत बिगड़ गई थी। आनन फानन में नर्सिंग होम प्रबंधन परिजनों को बिना बताए ही वन्दना को लेकर वाराणसी के एक अस्पताल पहुंचा जहां उसकी मौत हो गई। इस प्रकरण में जिला प्रशासन द्वारा गठित जांच टीम ने नर्सिंग होम के बिना वैध पंजीकरण संचालित होना पाया।

फोटो : सीज की कार्रवाई करता तहसील प्रशासन

इस पर दो दिन पूर्व ही पीएचसी जमानियां के प्रभारी चिकित्सक डॉ. रुद्रकांत सिंह ने क्षेत्र के जलालपुर मौजा स्थित सिद्धार्थ नर्सिंग होम एंड पैरामेडिकल कॉलेज की कथित महिला चिकित्सक डॉ. आशा बिंद समेत कुल 5 लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद आज बुधवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर सिद्धार्थ नर्सिंग होम एंड पैरामेडिकल कॉलेज को अगले दो माह के लिए सीज कर दिया गया। जिससे नर्सिंग होम प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है।

एसडीएम निधि ने कहा कि क्षेत्र में चल रहे अवैध  नर्सिंग होम व मेडिकल कॉलेजों के खिलाफ अभियान चला कर आगे भी इस तरह की कार्रवाई चलती रहेगी। इस मौके पर एसडीएम निधि, सीओ अंकित तिवारी, नायब तहसीलदार जीतेंद्र कुमार, डॉ. घनश्याम, कोतवाल राम सजन नागर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *