गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर एसडीएम ने नाविकों व गोताखोरों संग की बैठक

जमानियां (गाजीपुर)। गंगा नदी के तेजी से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। संभावित बाढ़ की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को स्थानीय तहसील सभागार में एसडीएम ज्योति चौरसिया व तहसीलदार रामनारायण वर्मा ने नाविकों और गोताखोरों के साथ एक अहम बैठक की।

एसडीएम ने नाविकों व गोताखोरों को सतर्क रहने और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर राहत कार्यों में तत्परता से सहयोग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी नाविकों को लाइफ जैकेट, रस्सी और अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ तैयार रहने को कहा गया।

एसडीएम ने बाढ़ संभावित इलाकों की सूची तैयार कर वहां प्राथमिकता के आधार पर निगरानी रखने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *