जमानियां (गाजीपुर)। श्री प्राचीन रामलीला समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में बलुवा घाट पर रामलीला का मंचन सोमवार को नारद मोह व रावण जन्म से शुरू होगा।
अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि 23 को रामजन्म, 24 को तड़का वध, 25 फुलवारी, 26 धनुष यज्ञ, 27 राम विवाह, 28 वनवास, 29 राम सुग्रीव मित्रता, 30 लंका दहन व एक अक्टूबर को लंका दरबार, 2 रावण दहन व चार को राम दरबार के साथ रामलीला का समापन होगा।










