मुकदमे में वांछित दो वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने बुद्धवार को क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों से मुकदमें में वांछित दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

कोतवाली के उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता ने बताया कि स्थानीय थाना पर दर्ज मुकदमा संख्या 2785/15 की धारा 323, 324 व 506 के मामले में न्यायालय JM-6 गाजीपुर द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू वारंट के तहत मतसा गांव निवासी वारंटी अभियुक्त शशिभूषण (55 वर्ष) पुत्र सिपाही को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया

वहीं उपनिरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि स्थानीय थाना पर दर्ज मुकदमा संख्या 1155/17 की धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के मामले में न्यायालय JM-6 गाजीपुर द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू वारंट के तहत बुद्धवार की सुबह हरपुर गांव निवासी वारण्टी अभियुक्त जयप्रकाश यादव (55) पुत्र बालेश्वर यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *