नगर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारी को दी गई भावभीनी विदाई

जमानियां (गाजीपुर)। नगर पालिका परिषद जमानिया में कर लिपिक के पद पर कार्यरत हरिशचंद्र के सेवानिवृत्त होने पर कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी।

नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि हरिशचंद्र ने अपने कार्यकाल में निष्ठा व पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए नगर पालिका की छवि को मजबूत किया। उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। सभी ने उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की।

इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी संतोष कुमार, कर निरीक्षक विजयशंकर राय, स्टोर लिपिक सत्येंद्र कुमार, बड़े बाबू विजयशंकर शर्मा सहित अन्य कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *