जमानियां (गाजीपुर)। पुलिस अधीक्षक गाज़ीपुर के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे गुमशुदा मोबाइल बरामदगी अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।
अभियान के क्रम में बुधवार को क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी व प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 10 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली स्वामियों को वापस सौंप दिए। जिसे पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।
मोबाइल स्वामियों का विवरण
1. मधुसूदन पाण्डेय पुत्र कन्हैयालाल पाण्डेय, निवासी लोदीपुर थाना जमानियां
2. दीपक कुमार सिंह पुत्र जगन राणा, निवासी बेटावर खुर्द थाना जमानियां
3. धर्मवीर प्रसाद पुत्र स्व. ज्वाला प्रसाद, निवासी चौधरी मोहल्ला थाना जमानियां
4. संजय सिंह यादव पुत्र शिवकुमार यादव, निवासी जीवपुर थाना जमानियां
5. काजल यादव पुत्र अशोक कुमार यादव, निवासी हरपुर थाना जमानियां
6. सरिता सौरभ पत्नी शैलेष कुमार, निवासी कसेरा पोखरा थाना जमानियां
7. संदीप कुमार पुत्र डोमा चौधरी, निवासी सैयदबाड़ा थाना जमानियां
8. शुभम वर्मा पुत्र सुरेश प्रसाद वर्मा, निवासी तियरी थाना जमानियां
9. पंकज कुमार निषाद पुत्र हरिद्वार चौधरी, निवासी चौधरी मोहल्ला थाना जमानियां
10. राहुल कुमार पुत्र संजय राम, निवासी उमरगंज नरियांव थाना जमानियां
मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, कांस्टेबल आयुष मौर्या, धीरज गुप्ता, सनी यादव, विनोद कुशवाहा शामिल रहे।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उन्हें उनके स्वामियों तक सुरक्षित पहुंचाना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने टीम की सराहना करते हुए इसे आम जनता का पुलिस पर भरोसा मजबूत करने वाला कदम बताया।










