बाढ़ प्रभावित गांवों में पूर्व विधायक ने बांटी राहत सामग्री

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव तियरी में शनिवार को प्रभावित परिवारों के बीच सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई राहत सामग्री का वितरण कराया गया। पूर्व क्षेत्रीय विधायक सुनीता सिंह की मौजूदगी में करीब 250 बाढ़ राहत पैकेट जरूरतमंद लोगों को वितरित किए गए।

राहत सामग्री मिलने से बाढ़ की स्थिति से प्रभावित ग्रामीणों को काफी सहूलियत महसूस की। इस दौरान सुनीता सिंह ने प्रभावित लोगों से उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का सिलसिला जारी है। ग्रामीणों ने राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।

राहत वितरण के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अरविन्द सिंह, मंडल अध्यक्ष संदीप बिंद, युवा भाजपा नेता अमित सिंह, गिरधारी यादव, मदन राम, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *