जमानियां (गाजीपुर)। मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय निषाद ने गुरुवार की शाम स्थानीय ब्लॉक परिसर में धुस्का, पठखनिया और गढ़हा छानबे गांव के बाढ़ प्रभावित 100 लाभार्थियों को राशन किट का वितरण किया। वहीं भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री के कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा नेताओं की मौजूदगी न होना चर्चा का विषय रहा।
लाभार्थियों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि योगी सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। उन्हें राहत सामग्री का वितरण करा रही है ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो। अधिकारियों को भी बाढ़ पीड़ितों को सरकार की ओर से मिलने वाला सुविधाओं को देने का निर्देश तथा जो लाभार्थी छूट गए है उनकी भी सूची बनाकर किट दिया जाय।
मीडिया के सवालों पर बिहार चुनाव को लेकर कहा कि जनता ने मन बना लिया कि बिहार में भी बाहर आये और एनडीए की सरकार बने। पीडीए गठबंधन को वहां की जनता नकार देगी। फर्जी पीडीए की दिल्ली में हवा निकाल दिया गया था। असली पीडीए चट्टान के साथ एनडीए के साथ खड़ी है। हम लोग भी बिहार जाएंगे और जनता को भापजा की जन कल्याणकारी नीतियों को बताएंगे।
इस मौके पर एसडीएम ज्योति चौरसिया, तहसीलदार रामनारायन वर्मा, बीडीओ बृजेश आस्थान, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, शेषनाथ चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

