जमानियां तहसील में होगा संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम व एसपी रहेंगे मौजूद

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को डीएम अविनाश कुमार व एसपी डॉ . ईरज राजा की उपस्थिति में मुख्य तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा।

जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के पहले व तीसरे शनिवार को तहसील दिवस (संपूर्ण समाधान दिवस) का आयोजन किया जाता है। इस क्रम में पूर्व निर्धारित तिथि के तहत जुलाई माह के प्रथम शनिवार की सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्थानीय तहसील सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा सहित जिले के प्रमुख अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। जहां फरियादियों की समस्याओं को सुना जाएगा व उनका समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *