1.15 लाख की अवैध शराब के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन बाजार चौकी पुलिस ने बुधवार को शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चेकिंग के दौरान 8 पीएम ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब से लदी स्विफ्ट डिजायर कार के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस ने तस्कर के कब्जे से 480 पाउच में कुल 86.4 लीटर शराब बरामद की, जिसकी कीमत करीब 1.15 लाख रुपये बताई गई है। उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह ने बताया कि वह टीम के साथ बरेसर नहर पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बहादुरपुर पुलिया के पास एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान कार से पांच बोरियों में शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुन्ना सिंह (36) पुत्र गनेश सिंह, निवासी खरोज, थाना सूर्यपुरा, रोहतास, बिहार के रूप में हुई। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *