बिना मान्यता के चल रहे तीन विद्यालय को बीईओ ने कराया बंद, आधा दर्जन को नोटिस

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र में बिना मान्यता के चल रहे तीन विद्यालयों को बीईओ राजीव यादव ने शनिवार को निरीक्षण करके बंद करा दिया। जिसमें एम्बिशन पब्लिक स्कूल तियरी, भारशिव एजुकेशन वेलफेयर खडैचा व हरिजन बेसिक प्राथमिक पाठशाला करमहरी शामिल है।

इन तीनों विद्यालयों में पढ़ रहे लगभग 500 बच्चों को नजदीकी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में पंजीकरण करने के लिए प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया। वहीं आधा दर्जन विद्यालयों को मान्यता के बाद भी मानक से न चलाने पर नोटिस जारी किया गया है।

बीईओं राजीव कुमार यादव ने हरिजन बेसिक प्राथमिक पाठशाला करमहरी पर छापामारी किया। जिसमें यह विद्यालय कक्षा 1 से 5 तक मान्यता प्राप्त था लेकिन मानक पूर्ण नहीं होने पर विद्यालय संचालन नहीं करने की हिदायत दी। वहीं कक्षा 6 से 8 तक इसी विद्यालय की कक्षा संचालित हो रहा था जिसकी मान्यता नहीं थी, इस पर बीईओं ने उसे बंद करा दिया।

निर्देश दिया कि अगर कक्षा संचालित होगी तो जुर्माना सहित कारवाई होगी। वहीं देवैथा गांव में संचालित हो रहे लगभग आधा दर्जन विद्यालयों जो मान्यता के बाद भी मानक को पूर्ण नहीं कर संचालित हो रहे थे उन्हें भी नोटिस जारी कर मानक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। बीईओं ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *