दिलदारनगर(गाजीपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रिश्तेदार को छोड़ने गए जमानियां कोतवाली क्षेत्र के देवैथा गांव निवासी राजेश कुमार की अज्ञात चोरों ने बाइक चुरा लिया। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में शुरू कर दी है।
पीड़ित राजेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार की सुबह 10 बजे दिलदारनगर स्टेशन से दक्षिणी तरफ 50 मीटर की दूरी पर अपने बाईक को खड़ा कर रिश्तेदार को ट्रेन में बैठाने के लिए स्टेशन पर गया हुआ था। जब वापस बाईक लेने आया तो बाईक गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चला।










