जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय पुलिस ने चोरी की बाईक संग आयुष यादव निवासी जीवपुर को गंगा पुल बब्बनपुरा तिराहे पर चेकिंग के दौरान सोमवार की शाम पकड़ लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को मंगलवार को न्यायालय भेजा गया।
कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि स्थानीय कोतवाली में बीते 2 फरवरी 2023 को हमीदपुर गांव से चोरी हुई बाईक का मुकदमा दर्ज था। उपनिरीक्षक अरुण पांडेय सोमवार की देर शाम गंगा पुल बब्बनपुरा तिराहे पर पुलिस टीम संग वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति में आ रहा बाईक चालक पुलिस को देख बाईक घुमाकर भागने लगा तो पुलिस कर्मियों ने दौड़कर पकड़ा लिया।
पूछताछ में उसने बताया कि दो वर्ष पहले हमीदपुर से मैने बाईक को चुराया था। पकड़े जाने के डर से बाईक को घुमाकर भाग रहा था।पुलिस आरोपी को पकड़ कोतवली लायी और बाईक के इंजन व चेसिस नंबर का मिलान किया तो वह मिल गया। इस मामले में संबंधित धाराओं में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कारवाई किया गया है।

