ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठी महिला ठगी की हुई शिकार, जांच में जुटी जीआरपी

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं 2 पर रविवार की दोपहर करीब 12 बजे उस वक्त रेल यात्रियों की भीड़ जुट गई, जब ट्रेन आने के इंतजार में बैठी एक महिला ठगी की शिकार हो गई। रेल यात्रियों ने पीड़ित महिला के बताने पर एक उचक्के को पकड़ कर आरपीएफ सिपाही के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची जीआरपी दिलदारनगर युवक को अपने साथ ले गई

चंदौली जनपद के धीना थाना क्षेत्र के मुरलीपुर निवासिनी पीड़िता भगमानी देवी पत्नी स्व. गामा बिंद ने बताया कि रविवार की सुबह स्थानीय स्टेशन बाजार में दवा लेने आई थी। दवा लेने के बाद वह प्लेटफार्म नं 2 पर बैठ कर पैसेंजर ट्रेन के आने का इंतजा कर रही थी। इतने में एक युवक आया और मेरे बगल में बैठ कर मुझे कागज में लपेटे गए रुपयों का बंडल देकर कहा कि यह किसी का गिरा हुआ था इसे आप रख लो, यह कहते हुए उसने मेरे झोले में रुपए रख दिया और बातों में उलझा कर उसने मेरे दोनों कान से सोने का टप्स और गले का लॉकेट निकाल कर जाने लगा।

इसकी जानकारी होते ही मैने चिल्लाना शुरू किया। तब स्टेशन पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और आरपीएफ के हवाले कर दिया। घटना के बाद पीड़ित महिला रोने बिलखने लगी।

आरपीएफ सिपाही ने आरोपी युवक को पकड़ कर घटना की सूचना दिलदारनगर जीआरपी को दे दिया। जीआरपी चौकी प्रभारी जैदान सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *