महात्मा गौतम बुद्ध मेमोरियल विद्यालय उमरगंज में भव्य वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के महात्मा गौतम बुद्ध मेमोरियल विद्यालय उमरगंज में शनिवार को भव्य वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें छात्र छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति पेश की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रेमसागर राजभर पूर्व जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा भाजपा गाजीपुर व विशिष्ट अतिथि पप्पू कुशवाहा जिला मंत्री गाजीपुर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा चांदनी ने सरस्वती वंदना तथा दसवीं की छात्रा अंजू ने स्वागत गीत पेश कर किया।

तत्पश्चात विद्यालय के छात्र छात्राओं ने नृत्य, भाषण, ड्रामा, देशभक्ति गीत, कौव्वाली, छठ पूजा गीत, विदाई गीत, कौव्वाली, भक्ति गीत आदि की मनमोहक प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बच्चों की शानदार प्रस्तुति देख अभिभावकों सहित ग्रामीणों ने बच्चों की काफी सराहना की।

उक्त मौके पर प्रधानाध्यापक अजय कुमार गुप्ता एवं सविता गुप्ता, लक्ष्मण, सविता देवी, धनंजय, रामदीन, सीता, अवधेश, अमित उपाध्याय, गायत्री, आकाश, सरिता, आहुति, प्रिया, संतोष, रवि, पिंकी, अर्चना, विनीत आदि सहित विद्यालय के अध्यापक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *