दिलदारनगर (गाजीपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, डीडीयू चंदौली के निर्देश पर रविवार को आरपीएफ व जीआरपी पुलिस टीम के सहयोग से टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग अभियान के दौरान 28 लोग नियमों का उल्लंघन करते पकड़े गए। इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, दिव्यांग व महिला कोच में अनाधिकृत यात्री यात्रा करते हुए पकड़े गए। इसके अलावा नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े किए पाए गए। इस पर सभी आरोपियों के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। जिसमे दोषियों पर कुल 12 हजार 500 रुपए का जुर्माना राशि जमा करने के बाद सभी को छोड़ा गया।

