पिता पुत्र को मारपीट कर रुपया व बाइक छीनने में एक नामजद व पांच अज्ञात पर डकैती का मुकदमा

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर निवासी अशोक सिंह ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर देकर पुत्र को मारने पीटने, दस हजार रुपये व बाइक छीनने का आरोप लगाया। पुलिस ने बरुईन गांव निवासी छोटू व उसके भाई व चार अज्ञात के खिलाफ डकैती की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़ित अशोक सिंह ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि शनिवार की दोपहर 12 बजे मैं व मेरा पुत्र अजय सिंह छठ पूजा का सामान लेने गांव से स्टेशन बाजार आ रहे थे कि रास्ते में एचडीएफसी बैंक के पास छोटू व उसका भाई अन्य चार लोग मेरे दो पहिया वाहन की चाभी छिन लिए मांगने पर मुझे व मेरे पुत्र को हाकी व डंडे से मार पीट कर घायल कर दिया। विपक्षी मेरा दो पहिया वाहन व बाजार करने का दस हजार रुपया छिन कर ले लिए है।

सूत्रों की माने तो पीड़ित और आरोपी के बीच रुपयों के लेनदेन का विवाद पहले से चला आ रहा है। इसे लेकर पूर्व में दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हो चुकी है। संभवतः रुपयों के लेनदेन की बात को लेकर बीते शनिवार को दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई।

इस संबंध में प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *