दो डीसीएम से 18 गोवंश और अवैध तमंचा बरामद, पंजाब से बिहार ले जा रहे थे पशु
गाजीपुर। गो-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में भांवरकोल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार की रात पुलिस और गो-तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में पंजाब प्रदेश का एक तस्कर गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दो डीसीएम वाहनों से कुल 18 गोवंश, एक अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार की रात थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पंजाब नंबर की डीसीएम में गोवंश लादकर तस्कर बिहार की ओर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने रसूलपुर-मोहम्मदाबाद-भरौली मार्ग पर घेराबंदी कर एक डीसीएम को रोक लिया। तलाशी में नौ गोवंश बरामद हुए।

चालक से पूछताछ में दूसरी डीसीएम के आने की जानकारी मिली। कुछ देर बाद दूसरी डीसीएम पहुंची तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस दौरान उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल को सीएचसी मोहम्मदाबाद भेजा।पुलिस ने घायल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान पंजाब के लुधियाना जिले के दर्शन सिंह (58), पवन कुमार (30) और सुखदीप कुमार (37) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब से गोवंश लादकर बिहार में बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय और शेरपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।
पुलिस ने घायल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान पंजाब के लुधियाना जिले के दर्शन सिंह (58), पवन कुमार (30) और सुखदीप कुमार (37) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब से गोवंश लादकर बिहार में बेचने के लिए ले जा रहे थे।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय और शेरपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।





