गांधी जयंती : सत्य व अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रपिता को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया नमन

जमानियां (गाजीपुर)। भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शुक्रवार की सुबह स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित नगरवासियों ने स्टेशन बाजार के गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और देश की आजादी में उनके प्रमुख योगदान को स्मरण किया साथ ही। इस दौरान मौजूद लोगों ने महात्मा गांधी अमर रहे, भारत माता की जय, लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे आदि प्रकार के नारे लगाए और लोगों को मिष्ठान वितरित किया।

नगर कांग्रेस कमेटी के मंडल प्रभारी पूर्णवासी वर्मा उर्फ मक्खन वर्मा ने कहा कि 2 अक्टूबर वर्ष 1869 को गुजरात के पोरबंदर में जन्मे महात्मा गांधी जी ने सत्य व अहिंसा का मार्ग अपनाते हुए जिस प्रकार से देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराया, वह आज के आधुनिक युग में भी प्रासंगिक है। गांधी जी के आदर्श आज भी भारतवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

वहीं सेवानिवृत्त अध्यापक भगवान प्रसाद गुप्ता ने देश की आजादी में गांधी जी के योगदानों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने स्वदेशी आंदोलन, नमक आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन, सत्याग्रह, सविनय अवज्ञा आंदोलन जैसे प्रमुख आंदोलन चलाकर ब्रिटिश हुकूमत को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया और अपने आंदोलनों से देश को आजाद कराया, जो युगों युगों तक याद किया जाएगा।

उक्त मौके पर कांग्रेस नगर मंडल अध्यक्ष कमला यादव, उमा जायसवाल, संतोष जायसवाल, विनोद गुप्ता, राकेश गुप्ता, अजीत जायसवाल, विशाल वर्मा, पंकज निगम, राकेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *