बिना नंबर प्लेट ओवरलोड डंपरो पर एआरटीओ ने कसा शिकंजा, किया सीज

जमानियां (गाजीपुर)। सड़कों पर बेधड़क दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों पर एआरटीओ प्रशासन ने शिकंजा कसते हुए दो डंपरों पर कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया।

एनएच 24 पर इन दिनों ओवरलोड वाहनों के संचालन का खेल जोरों पर चल रहा है। जिसपर लगाम लगाने के लिये एआरटीओ (सहायक संभागीय परिवहन विभाग) ने बुद्धवार को स्थानीय कस्बा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एआरटीओ प्रशासन ने बिना नंबर प्लेट के फर्राटा भर रहे दो डंपरों को पकड़ लिया। जिनपर जुर्माने की कार्रवाई करते हुए सीज कर कोतवाली परिसर में खड़ा करा दिया।

इस सम्बंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि एआरटीओ प्रशासन ने यह कार्रवाई की है, लगाए गए जुर्माने की धनराशि को जमा किये जाने के बाद वाहनों को छोड़ दिया जाएगा।

फोटो : एआरटीओ की कार्रवाई के बाद कोतवाली में खड़ा ओवरलोड डंपर

बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे कई बड़े वाहन

वाहनों की पहचान छुपाने के लिए कुछ बड़े वाहनों के चालक बिना नंबर प्लेट लगाए ही सड़कों पर बेखौफ फर्राटा भर रहे हैं। जिनसे अगर कोई दुर्घटना घटित हो जाये तो बिना नंबर प्लेट (रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट) लगे वाहनों को पकड़ना लगभग मुश्किल हो जाता है। इसी का फायदा उठाते हुए डंपर सहित कई बड़े वाहन आसानी से बिना नंबर प्लेट लगाए सड़कों पर फर्राटा भरते हुए आसानी से देखे जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *