आकाशीय बिजली लगने से वृद्ध किसान की हुई मौत

जमानियां (गाज़ीपुर ) ब्लाक क्षेत्र के सरूझा गांव में शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से करीब करीब 70 वर्षीय एक किसान की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक सरूझा गांव निवासी चंद्रिका राम दोपहर अपने खेत में सोहनी का काम करने गए। तभी तेज गरज चमक के साथ बारिश होने लगी। यह देख वह खेत से वापस घर की तरफ लौट रहे थे। तभी तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी लेकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। वहीं हल्का क्षेत्र के लेखपाल ने जानकारी लेकर घटना की रिपोर्ट तैयार की। उपनिरीक्षक अजय कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *