पूर्व जिला पंचायत सदस्य को गाली व धमकी देने का ऑडियो वायरल, आरोपी के खिलाफ दी तहरीर

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के राघोपुर निवासी व निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव को एक व्यक्ति द्वारा अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली व धमकी देने का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे लेकर बसंत यादव ने शुक्रवार को कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो की पुष्टि INDIA 91 NEWS नहीं करता है।

फोटो : निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव

बसंत यादव ने आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि करीब 3 दिन पहले जीवपुर गांव निवासी एक युवक के फोन पर मतसा गांव निवासी एक व्यक्ति ने फोन कर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर हमें भद्दी भद्दी गालियां और धमकी दी। बताया कि आरोपी व्यक्ति आपराधिक प्रवृत्ति का है, जिसपर कई मुकदमें दर्ज है। इस घटना के बाद से वह और उनका परिवार दहशत में है। इस मामले में उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर सुरक्षा व कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में आधिकारिक बयान के लिए कोतवाल राम सजन नागर को कोतवाली के सीयूजी नंबर पर चार बार फोन किया गया लेकिन स्वभावतः उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *