125 विद्यालयों के बीच चमका एस एस देव पब्लिक स्कूल, खो-खो में जीता रजत पदक

जमानियां (गाजीपुर)। खेल के मैदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एस एस देव पब्लिक स्कूल हेतिमपुर ने सीबीएसई क्लस्टर-5 2026 खो-खो बालक वर्ग प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है।

विगत 19 से 22 जुलाई तक सुल्तानपुर के तबीश पब्लिक स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में 25 जिलों के कुल 125 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के इस कड़े मुकाबलों के बीच एस एस देव पब्लिक स्कूल की टीम ने अनुशासित खेल, बेहतरीन रणनीति और शानदार टीमवर्क का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। जहां फाइनल में सरस्वती मंदिर पब्लिक स्कूल से कांटे की टक्कर के बाद टीम उपविजेता रही और रजत पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर लौटने पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा और प्रधानाचार्या सुनीता कुशवाहा ने खिलाड़ियों व कोच शानू को सम्मानित करते हुए उनकी मेहनत और खेल भावना की सराहना की। इस दौरान विद्यार्थियों ने तालियों और जयघोष के साथ टीम का स्वागत किया, जिससे पूरे परिसर में उत्सव का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *