कुएं में गिरने से किशोर की हुई मौत, मचा कोहराम

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मच्छरमारा गांव में बुद्धवार की शाम कुएं में गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मच्छरमारा गांव निवासी 17 वर्षीय मुकेश बुद्धवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे घर के पास बने कुएं की जगत पर बैठा हुआ था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरा। इसकी जानकारी होते ही परिजनों सहित ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों ने आनन फानन में मुकेश को कुएं से बाहर निकाला और तुरंत निजी अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद परिजनों ने मुकेश का अंतिम संस्कार कर दिया।

पिता रामाशीष के दो पुत्र व एक पुत्री में मृतक मुकेश सबसे छोटा था। वह पुणे में निजी कंपनी में काम करके परिवार के भरण पोषण में परिवार का हांथ बटाता था और एक दिन पहले ही पुणे से अपने घर आया था।

इस हादसे के बाद पिता रामाशीष व मां माधुरी देवी के आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं मुकेश की असामयिक मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *