जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बीते रात ट्यूशन पढ़ाने वाले एक युवक द्वारा नाबालिग छात्रा को भगा ले जाने का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित पिता ने पुलिस को दिए गये तहरीर में बताया कि मेरी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री, जो कक्षा 9 मे पढ़ रही है। मेरे ही गांव का एक युवक उसको ट्यूशन कराता था, उसे बहला फुसलाकर बीते शुक्रवार की रात्रि करीब 2 बजे भगा कर कही ले गया है। फोन करने पर फोन रीसीव कर रहा है लेकिन फोन पर सही से बात नहीं कर रहा है।
पीड़ित पिता ने चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि उसकी पुत्री के साथ कोई अनहोनी की घटना हो सकती है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।










