जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय बार एसोसिएशन चुनाव वर्ष 2026 के लिए अधिवक्ता प्रत्याशियों के बीच चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। इसी क्रम में एसोशिएशन के अध्यक्ष सहित कुल 10 पदों के लिए 18 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
बार एसोशिएशन के चुनाव अधिकारी अधिवक्ता अमरनाथ राम ने बताया कि बार एसोशिएशन चुनाव के अध्यक्ष पद के लिए 6, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 1, महासचिव के लिए 4, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम के लिए 1, द्वितीय के लिए 1, कोषाध्यक्ष के लिए 1, सह सचिव प्रशासन के लिए 1, सह सचिव पुस्तकालय के लिए 1, सह सचिव सूचना के लिए 1 तथा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 1 नामांकन पत्र की बिक्री हुई।
बता दें कि 8 से 12 जनवरी तक नाम निर्देशन पत्रों का नामांकन, 13 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच, 16 से 17 जनवरी को नामांकन पत्रों की वापसी, 17 को ही नामांकित प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन तथा 28 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक मतदान तथा 3:30 बजे से समाप्ति तक मतगणना और विजेता प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।










