गोवंशों को ठंड से बचाव के लिए एसडीएम ने दिए कड़े निर्देश

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील सभागार में शुक्रवार को एसडीएम ज्योति चौरसिया की अध्यक्षता में गो आश्रय स्थलों की तहसील स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान उन्होंने तहसील अंतर्गत आने वाले गो आश्रय स्थल कान्हा गौशाला, अस्थाई गो आश्रय स्थल देवा बैरनपुर एवं सुहवल की समीक्षा की।

उन्होंने सभी गो आश्रय स्थलों में पशुओं को ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं जैसे शेड को तिरपाल/बोरी से ढकने, अलाव की व्यवस्था, गो आश्रय स्थल से संबंधित भूमि पर चारा उत्पादन, पराली संग्रह, गोवंशों के सापेक्ष शेड विस्तारीकरण एवं शासनादेश के अनुसार पशु आहार, हरा चारा गोवंशों को देने, सभी गो आश्रय स्थलों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा समय-समय पर सभी गोवंशों का टीकाकरण एवं नियमित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

उक्त मौके पर तहसीलदार रामनारायण वर्मा, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ सर्वेश कुमार, उमेंद्र प्रताप सिंह, उदित नारायण यादव, दीपक कुमार सिंह, अरुण कुमार, प्रमोद यादव, डॉ गौरव द्विवेदी, छविनाथ सिंह, धीरेन्द्र सिंह यादव, सैमुद्दीन अहमद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *