देव दीपावली पर 11 हजार दियों से जगमग होगा बलुवा घाट

जमानियां (गाजीपुर)। माँ गंगा उत्तर वाहिनी सेवा समिति  के तत्वावधान में बुधवार को देव दीपावली पर बलुवा घाट 11 हजार दीपों से जगमगायेगा।इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं इस मौके पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा।

समिति के अध्यक्ष कमलचंद बाबा ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालय के छात्राएं प्रतिभाग करेंगी। रंगोली प्रतियोगिता शाम 5 बजे से 6:30 बजे तक होगा। मां गंगा के घाट पर दीपोत्सव  शाम 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक। मां गंगा की 108 बाती की भव्य आरती रात्रि 8 से 8:30 बजे तक होगी। रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिए बच्चों मे पहला, दुसरा, तीसरा व सात्वना पुरस्कार व प्रसाद वितरण रात्रि 8:30 बजे से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *