जमानियां (गाजीपुर)। दीपावली पर्व पर पटाखा बिक्री को लेकर उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया व क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने बुद्धवार को स्टेशन बाजार में पटाखा की दुकानों का निरीक्षण किया व पटाखों की बिक्री को लेकर सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम व सीओ ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष से वार्ता कर निर्देशित किया कि पटाखों की दुकान लगाने के लिए नियमानुसार आवेदन कर अस्थाई लाइसेंस प्राप्त करें और बाजार के रामलीला मैदान में दुकानें लगाएं। बिना अनुमति के दुकानें लगाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी ।

